{"_id":"65cdc3e551324a9ab30d5c0d","slug":"mla-pallavi-patel-will-join-rahul-gandhi-bharat-jodo-nyay-yatra-in-varanasi-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल, काशी में बाबा विश्वनाथ का करेंगी दर्शन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल, काशी में बाबा विश्वनाथ का करेंगी दर्शन पूजन
Thu, 15 Feb 2024 01:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:27 PM IST
सार
कांग्रेस की न्याय यात्रा में सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। वह काशी विश्वनाथ दर्शन करने के बाद यात्रा में शामिल होंगी। बता दें कि कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपना दल कमेरा वादी के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि गठबंधन की रैली में पार्टी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। वह 16 की रात या 17 की सुबह वाराणसी आएंगी और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वे रैली में शामिल होंगी।
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। जहां रैली की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी और रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। रैली विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद गोदौलिया, लक्शा, रथ यात्रा मंडुआडीह, लोहता होते हुए भदोही निकल जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी में रोडशो करेंगे राहुल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वे भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्रा अमेठी, लखनऊ, बरेली, आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।
विज्ञापन