{"_id":"64ca7c61a3bfa86a3200eb05","slug":"mission-start-for-truth-of-gyanvapi-to-masses-from-varanasi-dharam-raksha-exhibition-will-be-held-in-many-sta-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ज्ञानवापी के सच को जन-जन तक ले जाने का काशी से शंखनाद, कई राज्यों में लगेगी धर्म रक्षा प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ज्ञानवापी के सच को जन-जन तक ले जाने का काशी से शंखनाद, कई राज्यों में लगेगी धर्म रक्षा प्रदर्शनी
Wed, 02 Aug 2023 09:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:25 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर के सच को जन-जन तक ले जाने का शंखनाद से हो गया। वाराणसी के बाद दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
धर्म रक्षा प्रदर्शनी में चित्रों को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर के सच को जन-जन तक ले जाने का शंखनाद काशी से हो गया। इंग्लिशिया लाइन के बाद बीएचयू, सारनाथ, लहरतारा व मुगलसराय में धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगेगी, फिर दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके जरिये श्री आदिविश्वेश्वर ज्ञानवापी मंदिर के मॉडल को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
श्री आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि धर्म रक्षा प्रदर्शनी लगाने की अनुमति राज्य सरकारों से मांगी गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में लखनऊ में प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली, नवंबर में मध्यप्रदेश, जनवरी के पहले पखवाड़े में गुजरात व फरवरी के दूसरे पखवाड़े में महाराष्ट्र में प्रदर्शनी लगाई जा सकती है। गुजरात और महाराष्ट्र सरकार ने अनुमति दी है। संजीव ने बताया कि इसी बीच हरियाण में भी प्रदर्शनी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन