फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Chandrayaan 16 scientists presented special replica of Chandrayaan to Kashi Vishwanath Temple

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में दिखेगा चंद्रयान का शिवशक्ति पॉइंट, 16 वैज्ञानिकों ने भेंट की विशेष प्रतिकृति

Sun, 10 Aug 2025 09:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Aug 2025 09:16 AM IST
सार

Varanasi News: चंद्रयान दल के सदस्य रहे इसरो के वैज्ञानिकों ने काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर न्यास को चंद्रयान की विशेष प्रतिकृति दी। 

विज्ञापन
Mission Chandrayaan 16 scientists presented special replica of Chandrayaan to Kashi Vishwanath Temple
काशी विश्वनाथ धाम के संग्रहालय में नजर आएगा चंद्रयान का शिवशक्ति पॉइंट - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के संग्रहालय में जल्द ही चंद्रयान की विशेष प्रतिकृति देखने को मिलेगी। इसमें शिवशक्ति पॉइंट का मूवमेंट भी श्रद्धालु देख सकेंगे। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संगठन (इसरो) के चंद्रयान दल के 16 वैज्ञानिकों ने शनिवार को श्रावण पूर्णिमा पर मंदिर न्यास को चंद्रयान की विशेष प्रतिकृति भेंट की। साथ ही बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


चंद्रयान मिशन का हिस्सा रहे इसरो के वैज्ञानिकों की टीम शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अविमुक्तेश्वर महादेव के विग्रह पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


अनुष्ठान के बाद वैज्ञानिकों ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण को चंद्रयान की प्रतिकृति भी भेंट की। धाम में प्रस्तावित संग्रहालय में यह शिवशक्ति पॉइंट का मोमेंटो प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: सपा ने पाले पिल्ली-पिल्ला, जो भौंकते हैं; राहुल गांधी के बयान और बिहार चुनाव पर ओपी राजभर ने कही बड़ी बात

टीम में शामिल रहे ये वैज्ञानिक

दिनेश कुमार सिंह (डायरेक्टर, ह्यूमन स्पेस सेंटर), पंकज किल्लेदार (डायरेक्टर, मास्टर कंट्रोल फेसिलिटी), आर नादागौड़ा (एसोसिएट डायरेक्टर यूआर राव सैटेलाइट सेंटर), के शाम्बाय्य (डिप्टी डायरेक्टर लिक्विड लिक्विड प्रोपल्जन सिस्टम सेंटर), गुरु मूर्ती डी, अरविंद कुमार एम, संजीव कुमार, राधाकृष्ण, विनीत, आलोक कुमार झा, शशांक एस, अश्विन जी स, निक्की श्रीवास्तव, अजय अन्धिवाल, महेन्द्र बेहेरा, मंजुला आर शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed