{"_id":"6449097763c6c154e00cbd15","slug":"mission-admission-start-after-up-board-intermediate-exam-results-candidates-procedures-soon-2023-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mission Admission: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद अब दाखिले की जंग, इन विश्वविद्यालयों में जल्द करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission Admission: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के बाद अब दाखिले की जंग, इन विश्वविद्यालयों में जल्द करें आवेदन
Wed, 26 Apr 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:52 PM IST
सार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के बीच विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो जाती है। किस पाठ्यक्रम में दाखिला लें और कौन सी ऐसी पढ़ाई करें जो भविष्य को उज्जवल बनाने में मददगार हो।
विज्ञापन
12वीं के बाद स्नातक के लिए फॉर्म भरते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के बीच विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो जाती है। किस पाठ्यक्रम में दाखिला लें और कौन सी ऐसी पढ़ाई करें जो भविष्य को उज्जवल बनाने में मददगार हो। अभिभावकों और बच्चों दोनों के लिए इसका चयन कठिन होता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में सीटें पूर्व निर्धारित हैं और दाखिला लेने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में दाखिले को लेकर हो रही दुविधा देरी का करण न बने यह ध्यान रखना होगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कुछ दिनों में प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पांच मई के बाद से आवेदन होंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जून के बाद दाखिले का सिलसिला शुरू होगा। अन्य सरकारी व निजी कॉलेजों में भी मई से आवेदन शुरू होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: G-20 की सजावटों को नुकसान पहुंचाया तो जाएंगे जेल, 1800 हिडन कैमरे से हो रही निगरानी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में विद्यार्थियों को पहले से ही दाखिले को लेकर सजगता दिखानी होगी। दाखिले के पहले ही पाठ्यक्रम का चयन कर लेना होगा। ताकि समय रहते आवेदन और अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं।
यहां दाखिले को लेकर रहती है होड़
- - काशी हिंदू विश्वविद्यालय
- - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- - संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्याल
- - हरिश्चंद्र महाविद्यालय
- - उदय प्रताप कॉलेज
- - अग्रसेन कन्या महाविद्यालय
- - जगतपुर पीजी कॉलेज