फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2022 BJP will run door to door drive campaign before uttar pradesh assembly elections workers will knock in temples

मिशन 2022: विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर संपर्क करेगी भाजपा, 24 से मठ-मंदिरों में दस्तक देंगे कार्यकर्ता

Fri, 23 Jul 2021 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 09:48 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपाइयों को मिला दो महीने का टास्क।  पार्टी का तीन दिवसीय विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान 23 से। 24 जुलाई को मठ और मंदिरों में दस्तक देंगे भाजपाई। 

विज्ञापन
Mission 2022 BJP will run door to door drive campaign before uttar pradesh assembly elections workers will knock in temples
बीजेपी - फोटो : Getty

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओें के जरिए घर-घर संपर्क का अभियान चलाएगी। इसके लिए दो महीने का टास्क तैयार किया गया है और इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से होगा और 24 जुलाई से भाजपाई मठ-मंदिरों में दस्तक देंगे। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित काशी क्षेत्र में भी जिला कार्यसमिति की बैठकों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की ओर से मठ मंदिरों में साधु, संतों, पुजारियों का सम्मान, हेल्थ वालंटियर योजना के तहत प्रत्येक वार्ड एवं गांव में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ताओं का चयन, 25 जुलाई को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना, 26 से 31 जुलाई के बीच प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य का अभिनंदन ब्लाक मुख्यालय पर, मंडल कार्यसमिति की बैठकों की तिथि तय की जाएगी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह, 15 अगस्त से बूथ समिति के सत्यापन का कार्य शुरु होगा जो 15 सितम्बर तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे क्षेत्रीय पदाधिकारी

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 23 जुलाई तक चलने वाली जिला कार्यसमिति की बैठकों में क्षेत्रीय पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रयागराज महानगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, वाराणसी जिले में सुभाष कुशवाहा, वाराणसी महानगर में कमलेश कुमार, चंदौली में गुलाब पासी एवं प्रदीप अग्रहरि, गाजीपुर में क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, मिर्जापुर में राजेश राजभर, भदोही में अमरनाथ यादव, सोनभद्र में अशोक चौरसिया, जौनपुर में श्रीमती सरोज कुशवाहा, मछली शहर में नंदजी पांडेय, सुल्तानपुर में संतोष पटेल, अमेठी में अवधेश गुप्ता, प्रयागराज गंगापार में संत बक्स सिंह, प्रयागराज यमुनापार में कमलेश कुमार, प्रतापगढ़ में आशीष सिंह बघेल एवं कौशांबी में निर्मला पासवान मुख्य अतिथि के रूप में बैठकों को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed