मिशन 2022: विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर संपर्क करेगी भाजपा, 24 से मठ-मंदिरों में दस्तक देंगे कार्यकर्ता
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपाइयों को मिला दो महीने का टास्क। पार्टी का तीन दिवसीय विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान 23 से। 24 जुलाई को मठ और मंदिरों में दस्तक देंगे भाजपाई।
विस्तार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की ओर से मठ मंदिरों में साधु, संतों, पुजारियों का सम्मान, हेल्थ वालंटियर योजना के तहत प्रत्येक वार्ड एवं गांव में एक युवा एवं एक महिला कार्यकर्ताओं का चयन, 25 जुलाई को बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना, 26 से 31 जुलाई के बीच प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य का अभिनंदन ब्लाक मुख्यालय पर, मंडल कार्यसमिति की बैठकों की तिथि तय की जाएगी। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह, 15 अगस्त से बूथ समिति के सत्यापन का कार्य शुरु होगा जो 15 सितम्बर तक चलेगा।
जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे क्षेत्रीय पदाधिकारी
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 23 जुलाई तक चलने वाली जिला कार्यसमिति की बैठकों में क्षेत्रीय पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रयागराज महानगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, वाराणसी जिले में सुभाष कुशवाहा, वाराणसी महानगर में कमलेश कुमार, चंदौली में गुलाब पासी एवं प्रदीप अग्रहरि, गाजीपुर में क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी, मिर्जापुर में राजेश राजभर, भदोही में अमरनाथ यादव, सोनभद्र में अशोक चौरसिया, जौनपुर में श्रीमती सरोज कुशवाहा, मछली शहर में नंदजी पांडेय, सुल्तानपुर में संतोष पटेल, अमेठी में अवधेश गुप्ता, प्रयागराज गंगापार में संत बक्स सिंह, प्रयागराज यमुनापार में कमलेश कुमार, प्रतापगढ़ में आशीष सिंह बघेल एवं कौशांबी में निर्मला पासवान मुख्य अतिथि के रूप में बैठकों को संबोधित करेंगी।