{"_id":"60184b938ebc3e2c3c6813ab","slug":"missing-child-was-found-crying-in-the-roadside-varanasi-police-fearing-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में घर के सामने से लापता बच्चा 24 घंटे बाद सड़क किनारे रोता मिला, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में घर के सामने से लापता बच्चा 24 घंटे बाद सड़क किनारे रोता मिला, अपहरण की आशंका
Tue, 02 Feb 2021 12:12 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
घर के सामने से लापता बच्चा मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के नई बस्ती पांडेयपुर स्थित घर के सामने से गायब हुआ 18 माह का पिंकू 24 घंटे के बाद सोमवार की देर शाम सारनाथ क्षेत्र के चंद्रा चौराहा के समीप सड़क किनारे रोता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि बच्चे का अपहरण किया गया था और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
नई बस्ती पांडेयपुर निवासी शिवशंकर पाल के अनुसार, उनका पौत्र रविवार की शाम घर के सामने खेल रहा था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार की देर शाम चंद्रा चौराहे के समीप से कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी कि एक बच्चा सड़क किनारे रो रहा है और उसकी जेब में एक कागज में एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। चौकी इंचार्ज पांडेयपुर मौके पर पहुंचे और बच्चे को चौकी लाकर उसके दादा को सूचना दी। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। जल्द ही सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन