{"_id":"68060a8955302ba7c00c4ae8","slug":"missing-bride-before-wedding-in-varanasi-marriage-denied-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शादी से आठ दिन पहले गायब हुई दुल्हन, पुलिस नहीं कर सकी बरामद; रिश्ता टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शादी से आठ दिन पहले गायब हुई दुल्हन, पुलिस नहीं कर सकी बरामद; रिश्ता टूटा
Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक युवती शादी से आठ दिन पहले अचानक लापता हो गई। घरवालों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद जब युवती का पता नहीं चला तो उसके पिता ने वर पक्ष को बेटी के लापता होने की जानकारी देते हुए माफी मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती को पुलिस बरामद नहीं करा सकी। नतीजतन, रविवार को बरात आने से पहले युवती के पिता ने वर पक्ष को जानकारी दी कि उनकी बेटी घर से लापता है। इसके साथ ही उन्होंने वर पक्ष से माफी मांगते हुए बरात लेकर न आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करने जाती थी। रविवार को उसकी शादी होनी थी। गत 12 अप्रैल को वह ब्यूटी पॉर्लर जाने की बात कह कर निकली और फिर घर नहीं आई। पिता ने उसकी काफी खोजबीन की और पता न लगने पर चोलापुर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, दी ये चुनौती; आरएसएस पर कही बड़ी बात
विज्ञापन
युवती के पिता ने बताया कि स्नातक उत्तीर्ण बेटी की शादी उन्होंने चार महीने पहले जौनपुर जिले में तय की थी। बेटी लापता हुई तो उम्मीद थी कि पुलिस उसे खोज लेगी। इसलिए शनिवार तक उन्होंने वर पक्ष को बेटी के लापता होने की जानकारी नहीं दी। रविवार की सुबह उन्होंने वर पक्ष से माफी मांगते हुए सच्चाई बता दी।
युवती के पिता ने कहा कि चोलापुर थाने की पुलिस ने उनके मसले को गंभीरता से लेकर प्रयास किया होता तो शायद उनकी बेटी मिल जाती और सामाजिक क्षति नहीं होती। उधर, इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रयास के बावजूद युवती को बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस प्रयास कर रही है कि युवती बरामद हो जाए।