फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missed medal due to hand twist, could not hear referee's whistle: Poonam Yadav

हाथ मुड़ने से पदक से चूकी, नहीं सुनाई दी रेफरी की सीटी : पूनम यादव

Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Missed medal due to hand twist, could not hear referee's whistle: Poonam Yadav
कॉमनवेल्थ गेम्स में भले ही काशी की बेटी और वेटलिफ्टर पूनम यादव को पदक नहीं मिल पाया, लेकिन हार से उनका हौसला नहीं टूटा है। वह पोडियम पर फिर से कमाल दिखाने की तैयारी में जुट गई हैं। अमर उजाला से बातचीत में पूनम ने बताया कि पदक से चूकने पर दुखी तो हूं, लेकिन हौसला बरकरार है। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में वेट उठाते समय हाथ मुड़ गया, इस वजह से वेट रखना पड़ा। पूनम ने कहा कि शायद आज का दिन मेरे लिए ठीक नहीं था। वेट उठाने के बाद मुझे रेफरी की फाइनल विसिल भी सही तरीके से नहीं सुनाई पड़ी। इस वजह से वेट उठाकर नीचे रख दिया।
विज्ञापन

हरहुआ ब्लॉक के दांदूपुर निवासी कैलाश की पांच बेटियों और दो बेटों में पूनम चौथे नंबर पर हैं। पूनम ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में कांस्य और ऑस्ट्रेलिया के गोलकॉस्ट में 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं। पूनम ने बताया कि इस साल एशियन गेम्स चीन में सितंबर में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया है। अब पूरा फोकस इस साल गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाले नेशनल गेम्स पर रहेगा। इसी सप्ताह से तैयारी शुरू हो जाएगी। बर्मिंघम से पांच अगस्त को निकलेंगी और अमृतसर छह अगस्त को पहुंचेगी। यहां से पटियाला कैंप में जाएंगी। बताया कि नेशनल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

परिजनों, ग्रामीण, रेल प्रशासन ने की सराहना
पूनम भले पदक से चूक गईं, लेकिन हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। परिजनों के साथ ही गांव वालों और रेल प्रशासन ने मंगलवार को उनकी सराहना की। पिता कैलाश यादव ने बताया कि 1990 में कर्णम मल्लेश्वरी से प्रेरित होकर पांचों बेटियों को भारोत्तोलन के लिए प्रेरित किया। दो बेटियां नहीं खेल र्पाइं। जबकि पूजा और शशि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काशी का मान बढ़ा रही हैं। पूनम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लोहा ले रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के खेल सचिव अनिल सिंह ने बताया कि कैंट स्टेशन पर चेकिंग स्कॉट में शामिल पूनम का पिछला रिकॉर्ड काफी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed