{"_id":"5c35c30ebdec222c35626c45","slug":"miss-and-mrs-india-contest-will-organise-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में होगा मिस एंड मिसेज इंडिया कांटेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में होगा मिस एंड मिसेज इंडिया कांटेस्ट
Wed, 09 Jan 2019 03:16 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
अलीना मिसेस इंडिया-2018 कोनजिएलिटी की विनर ज्योति मिश्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीना मिसेस इंडिया-2018 कोनजिएलिटी की विनर नगर की ज्योति मिश्रा ने बताया कि मिर्जापुर में वर्ष 2020 तक मिस एंड मिसेज इंडिया कांटेस्ट का आयोजन किया जाएगा। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन करने की चाहत रखने वाली ज्योति मिश्रा ने बताया कि मुझे गर्व है कि मैं मिर्जापुर की बेटी हूं और प्रयागराज की बहू।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के यहां आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य जिले की लड़कियों को अच्छा मंच मुहैया कराना है। मिसेस इंडिया-2018 बनने का पूरा श्रेय वह अपने पति अनिल मिश्रा को देती हैं। ज्योति मिश्रा ने बताया कि मिर्जापुर में होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट में हमारे जनपद सहित पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि मैं आज इस मुकाम पर अपने पति सहित मायका व ससुराल के सदस्यों के सहयोग से पहुंची हूं। 2003 में नगर के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज से कला संकाय से स्नातक हुईं ज्योति ने बताया कि वह सितंबर 2019 तक बाउंड हैं। इसलिए मिर्जापुर में ब्यूटी कांटेस्ट वर्ष 2020 में होगा।

सिंगापुर में मिला राइजिंग मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड
परिजनों के साथ ज्योति मिश्रा
- फोटो : amar ujala
ज्योति मिश्रा 22 सितंबर को फरीदाबाद में अलीना मिसेस इंडिया-2018 में भाग लेकर मिसेज इंडिया 2018 कोनजिएलिटी में विनर रहीं। ज्योति को क्राऊन पहनाकर प्रख्यात बालीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने सम्मानित किया था। ज्योति को स्टार प्लस द्वारा स्टार ऑफ द सिटी अवार्ड बालीवुड की सेलिब्रेटी सारा खान द्वारा सितंबर में ही मिला। इसके अलावा बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट का अवार्ड भी मिला। वह सिंगापुर इंटरनेशनल राइजिंग मेकअप आर्टिस्ट के अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी ज्योति ने बताया कि मिसेज इंडिया जीतने के बाद उन्होंने देश के हर हिस्से में भ्रमण किया और लोगों से मिलीं लेकिन सबसे ज्यादा खुशी जनपद में ही आकर मिली क्योंकि मिर्जापुर उनका गृह जनपद है। पिता मंगला प्रसाद द्विवेदी व मां साधना द्विवेदी की लाडली ज्योति ने बताया कि आने वाले समय में मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से आगे वह मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत मिर्जापुर का मान बढ़ाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि पूरी ईमानदारी, कड़ी मेहनत व लगन से किसी भी क्षेत्र में कार्य किया जाए तो सफलता खुद-ब-खुद कदम चूमती है।