{"_id":"6166c8728ebc3e9b9f5a87b2","slug":"miseries-of-villagers-increased-due-to-vehicles-without-fastag-are-doing-this-work-on-kaithi-toll-plaza-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः बिना फास्टैग वाले वाहन टोल टैक्स पर रुपये बचाने के चक्कर में कर रहे ऐसा काम, ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः बिना फास्टैग वाले वाहन टोल टैक्स पर रुपये बचाने के चक्कर में कर रहे ऐसा काम, ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ीं
Wed, 13 Oct 2021 05:22 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:22 PM IST
सार
फास्टैग विहीन गाड़ियां टोल टैक्स बचाने के चक्कर में हाईवे से जुडेे़ संपर्क मार्ग से होकर हाईवे पर निकल रही हैं। इससे जहां जाम लग रहा है, वहीं वहीं हादसे का भय बना है।
विज्ञापन
कैथी टोल प्लाजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा शुरू होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। फास्टैग विहीन गाड़ियां टोल टैक्स बचाने के चक्कर में हाईवे से जुडेे़ संपर्क मार्ग से होकर हाईवे पर निकल रही हैं। इससे जहां जाम लग रहा है, वहीं वहीं हादसे का भय बना है।
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर की ओर से आने वाले बिना फास्टैग वाले वाहन कैथी, रजवारी के रास्ते से पुन: हाईवे से होकर गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। वहीं, रजवारी, दुर्गवा, भंदहां, कैथी, श्रीकंठपुर, धौरहरा, ढकवां, मोलनापुर, ढुंढुवां, टेकुरी, लक्ष्मीपुर, भगवानपुर सहित अन्य कई गांवों के लोग टैक्स बचाने के चलते टोल प्लाजा से बचकर कादीपुर धौरहरा मार्ग, कैथी से एयरपोर्ट, राजवारी से धौरहरा लिंक रोड से वाहन लेकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज बस का किराया बढ़ने के बाद अब वाराणसी-गाजीपुर के बीच चलने वाली प्राइवेट बस किराया को भी बढ़ाने की कवायद चल रही है। टोल प्लाजा कैथी के संचालक आनंद तिवारी ने कहा कि अभी टोल प्लाजा नया बना है। थोड़ी बहुत दिक्कतें स्वाभाविक है।
विज्ञापन
लोगों को समझाया जा रहा है तो फास्टैग बनवा रहे हैं। टोल प्लाजा पर 40 युवकों को तैनात किया गया है। 20 किमी की परिधि वाले स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास 285 रुपये में बनाया जाएगा। आरसी, आधार कार्ड की छायाप्रति जमाकर पास बनवा सकते हैं।
बस किराए में वृद्धि से यात्रियों और परिचालकों में किचकिच
रोडवेज से रोजाना 30 बसें गाजीपुर, 25 बसें मऊ होकर गोरखपुर और एक बस बलिया के लिए कैथी पुल से होकर गुजरती हैं। हजारों यात्री बस से इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। अचानक किराए में वृद्धि से यात्रियों और रोडवेज कर्मियाें में किचकिच शुरू हो गई है।