फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed accused opens fire police Had targeted mentally unstable woman injured in encounter and arrested

दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली: विक्षिप्त महिला को बनाया था शिकार, मुठभेड़ में घायल; गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 02:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 02:10 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोपी शुभम भारती को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वरुणा नदी किनारे से पकड़े गए आरोपी का पीडीडीयू अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
misdeed accused opens fire police Had targeted mentally unstable woman injured in encounter and arrested
अस्पताल में इलाज के दाैरान दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिलट बाजार निवासी शुभम भारती पुत्र रमेश भारती के रूप में हुई है। आरोप है कि शुभम ने कैंट थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी शुरू की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे वरुणा नदी के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। उसके घायल होने के कारण पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी से संबंधित अन्य जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके खिलाफ पहले से कोई मुकदमा दर्ज है या नहीं। मामले में पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुठभेड़ की घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के उपचार के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed