फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants robbed truck driver on ring road beaten by gun after missing firing in Varanasi

वाराणसी: रिंग रोड पर बदमाशों ने ट्रक चालक को लूटा, फायरिंग में बचा तो असलहे की मुठिया से किया लहूलुहान

Sun, 28 Nov 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Nov 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
miscreants robbed truck driver on ring road beaten by gun after missing firing in Varanasi
घायल ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे और रिंग रोड पर अपराध नहीं थम रहा है। शनिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर ट्रक चालक से चार हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों की गोली चालक सीट के पीछे जा लगी। ट्रक का शीशा क्षतिग्रस्त करते हुए बदमाशों ने असलहे की मुठिया से चालक और अन्य दो सहयोगियों को लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


देर रात 2 बजे की घटना बताई जा रही है। सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। ट्रक चालक की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आज़मगढ़ के रहने वाले ट्रक मालिक मनोज यादव की गाड़ी लेकर चालक राजेश यादव और खलासी पंकज और रुस्तम मिर्जापुर गए थे। शनिवार को गिट्टी लोड कराकर वापस आज़मगढ़ को रवाना हुए। शाम 4 बजे लोहता थाना के लोहरा स्थित रिंग रोड पर ट्रक अचानक खराब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

miscreants robbed truck driver on ring road beaten by gun after missing firing in Varanasi
लाल घेरे में शीशे पर गोली का निशान। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद चालक और खलासी सभी ट्रक में सवार थे। पीड़ित चालक राजेश यादव के अनुसार रात में लगभग 2 बजे सफेद रंग की एक अपाचे बाइक से मोटे-मोटे और सांवले रंग के तीन लोग पहुंचे और ट्रक का गेट पीटने लगे।

रात में अचानक इस घटना से हम सभी सहम गए और गेट नहीं खोला गया। इसी बीच उन युवकों में से एक ने पिस्टल निकाल कर शीशा पर फायरिंग की। गोली मुझसे करीब से होते हुए पिछली सीट पर जा लगी।

इसके बाद डर से दरवाजा खोला तो उन युवकों ने पिस्टल की मुठिया से सिर पर वार कर दिया। जेब में रखे चार हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। जाते समय खलासी रुस्तम और पंकज की भी पिटाई की गई। इसके बाद सभी गाली गलौज करते हुए आगे निकल गए।

पास में ही चाय की दुकान पर जाकर घटना की जानकारी दी। वहां अपना दल के नेता दुर्गा प्रसाद वर्मा ने घटना की सूचना कोटवा चौकी इंचार्ज को दी। लोहता थाने की पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed