फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants opened fire on three people including son of former Pradhan in varanasi

वाराणसी में तड़तड़ाई गोलियां: पूर्व प्रधान के बेटे समेत 3 पर फायरिंग कर भागे बाइक सवार बदमाश, बाल- बाल बची जान

Thu, 07 Nov 2024 11:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

वाराणसी जिले में पूर्व प्रधान के कार्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। उन्होंने पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन लोगों पर निशाना साधा, लेकिन गनीमत रही सभी बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
Miscreants opened fire on three people including son of former Pradhan in varanasi
घटनास्थल पर मौदूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार में पूर्व प्रधान के कार्यालय पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर शाम पांच राउंड फायरिंग की। कार्यालय में बैठे पूर्व प्रधान के बेटे और अन्य दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वालों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
हाथी बाजार में जीवदानी इंफ्राटेक नाम से पूर्व प्रधान मनीष सिंह का कार्यालय है। देर शाम बड़े पुत्र मनोज सिंह और क्षेत्र के दिनेश पांडेय और लव दुबे कार्यालय में बैठे थे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम मनोज सिंह करते हैं। तीनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक से पहुंचे दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गोलियों की आवास से सहम उठे लोग
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों और दुकानों में छिप गए। मनोज ने जंसा पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसीपी राजातालाब ने बताया कि मनोज सिंह से पूछताछ की जा रही है। मनोज ने बताया है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed