{"_id":"6501187aa60c85da8f0e9c9d","slug":"miscreants-armed-with-pistols-from-munger-were-aware-of-streets-and-roads-of-mirzapur-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराध का मिर्जापुर स्टाइल: मुंगेर की पिस्टल से लैस बदमाश वाकिफ थे शहर की गलियों-सड़कों से, 12 सेकंड में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध का मिर्जापुर स्टाइल: मुंगेर की पिस्टल से लैस बदमाश वाकिफ थे शहर की गलियों-सड़कों से, 12 सेकंड में वारदात
Wed, 13 Sep 2023 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:07 AM IST
सार
मिर्जापुर के बेलतर में कैश वैन से लूट और गार्ड की हत्या को अंजाम देने वाले बदमाश मुंगेर की पिस्टल से लैस थे। बदमाश मिर्जापुर की गलियों-सड़कों से वाकिफ थे। हत्या और लूट के बाद पड़री इलाके के झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास से चुनार होते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के बेलतर के समीप कैश वैन के गार्ड की हत्या कर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मुंगेर निर्मित .32 बोर की देसी पिस्टल से लैस थे। देसी पिस्टल से ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ 10-11 राउंड फायरिंग की। मिर्जापुर के पुलिस अफसरों के मुताबिक वारदात में शामिल बदमाश शहर की सड़कों और गलियों से भलीभांति वाकिफ थे।
बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रोफेशनल लुटेरों की तरह शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, जबकि उनके दो अन्य साथी उन्हें कवर कर रहे थे। मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के समीप स्थित एक्सिस बैंक के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े सरेराह हुई गार्ड की हत्या, तीन लोगों की हत्या का प्रयास और लाखों लूट की वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किया है।
वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमों का मानना है कि बदमाशों ने कैश वैन के एक्सिस बैंक आने-जाने के समय और रास्ते की रेकी की। संभव है कि इसके लिए वह शहर में ही कहीं अपना ठिकाना बनाए रहे हों। बदमाशों ने इस बात की तस्दीक की कि दोपहर के समय बैंक के आसपास पुलिस की सतर्कता और सक्रियता किस तरह की रहती है। इसके साथ ही वारदात के बाद खुद के भागने के लिए भी बदमाशों ने सुरक्षित रास्ता तलाश रखा था।
विज्ञापन
फिर, सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि बदमाश शहर से पड़री थाना क्षेत्र की ओर भागे। वहां बदमाशों ने झिंगुरा रेलवे स्टेशन के समीप हवाई पट्टी की जमीन में झाड़ियों में कैश बॉक्स को फेंक दिया। वहीं, बदमाशों ने अपने कपड़े बदले और उसके बाद चुनार होते हुए अन्यत्र निकल गए।

तय करके आए थे कि हर हाल में वारदात को अंजाम देना है
वाराणसी। सीसी कैमरों की फुटेज में जगह-जगह कैद बाइक सवार चार बदमाशों की करतूत देखने के बाद पुलिस अफसरों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह तय करके आए थे कि वारदात को हर हाल में अंजाम देना ही है।

बदमाशों के तगड़े आपराधिक इतिहास वाले होने की आशंका जताई गई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस बात में भी कोई शक नहीं है कि बदमाश बिहार से आकर अपने स्थानीय संपर्क की मदद से चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिए हों। इसके बाद चुनार से चंदौली होते हुए वापस बिहार भाग गए हों।
ट्रेंड नहीं होते हैं गार्ड, प्राइवेट कंपनियां भी नहीं देती ध्यान
पुलिस अफसरों ने कहा कि बैंक से बैंक, कंपनियों से बैंक, बैंक से कंपनियों और बैंक से एटीएम तक मोटी रकम पहुंचाने का काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों के गार्ड प्रशिक्षित नहीं होते हैं। इस ओर कंपनियां भी गंभीरता से ध्यान नहीं देती हैं। वह सिर्फ इतना ही ध्यान देती हैं कि जो व्यक्ति गार्ड के तौर पर नियुक्त है वह लाइसेंसी असलहे से लैस है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि वैन से कैश उतारते समय और उसमें रखने के दौरान गार्ड को थोड़ी दूरी पर अपना असलहा लेकर अलर्ट पोजीशन में खड़ा रहना चाहिए। ताकि, अनहोनी की आशंका भी हो तो गार्ड कैश वैन के कर्मचारियों के साथ ही पैसे की भी सुरक्षा अपने असलहे के दम पर कर सके। वैन में पैसा रखते समय और उससे निकालने के दौरान गार्ड को कभी भी उसके करीब नहीं खड़ा रहना चाहिए।
मिर्जापुर की घटना में भी गार्ड से यही लापरवाही हुई। वह कर्मचारियों के साथ कैश वैन के समीप ही खड़ा था। गार्ड को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसके अलावा रकम तगड़ी हो तो उसके लेन-देन के समय और रास्ते से आते-जाते समय स्थानीय थाने की पुलिस को भी सूचना जरूर देनी चाहिए। जो कि सामान्य तौर पर कैश के लेन-देन का काम करने वाली प्राइवेट कंपनियां नहीं करती हैं।
बदमाशों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट
कैश वैन के गार्ड को गोली मार कर लाखों की लूट की घटना को वाराणसी जोन के नौ जिलों में दो वर्ष बाद अंजाम दिया गया है। इसे देखते हुए खुलासे के लिए एडीजी जोन राम कुमार के निर्देश पर जोन और खासतौर से विंध्याचल रेंज के तेजतर्रार दरोगा-इंस्पेक्टर की टीम लगाई गई है। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम पर एसटीएफ की वाराणसी यूनिट की भी नजर है। एसटीएफ अपने स्तर से बदमाशों की सुरागकशी और उनकी धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई है।

पूर्वांचल में कैश वैन और बैंक से लूटपाट की हाल के वर्षों की घटनाएं
9 अगस्त 2021 - जौनपुर के बक्सा थाना के धनिया मऊ बाजार में एटीएम कैश वैन के गार्ड को गोली मार कर पांच लाख रुपये लूटा गया था।
9 जून 2021 - वाराणसी के पिंडराई गांव के समीप करखियांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक से घर जा रहे शाखा प्रबंधक फूलचंद्र राम की हत्या कर 41 लाख रुपये लूटा गया था।

8 जून 2021 - मिर्जापुर के बदली कटरा क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये लेकर तीन उचक्के भाग गए थे।
16 नवंबर 2019 - जौनपुर के मछलीशहर स्थित एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 14.95 लाख रुपये की डकैती।

5 अगस्त 2019 - भदोही के शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर सरपतहां मुख्यालय मार्ग पर गार्ड को गोली मार कर कैश वैन से 20 लाख रुपये लूटा गया था।
10 अप्रैल 2018 - वाराणसी के लंका क्षेत्र में एटीएम के पास से कैश वैन से 26 लाख 50 हजार रुपये गायब हुआ था।

7 अप्रैल 2018 - चंदौली के मुगलसराय में एटीएम के पास से कैश वैन से 38 लाख रुपये गायब हुआ था।
25 जुलाई 2017 - जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार स्थित काशी-गोमती ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े दो लाख 60 हजार रुपये लूटा गया था।
14 दिसंबर 2015 - मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी समाउद्दीनपुर के समीप कैश वैन के गार्ड और चालक को गोली मारकर 30 लाख रुपये लूटा गया था।