{"_id":"66c1c62d53ae753ec5031a96","slug":"miscreant-hit-constable-with-car-and-threatened-by-introducing-steno-of-sp-of-mirzapur-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग का दुस्साहस: सिपाही को कार से मारी टक्कर, खुद को मिर्जापुर के एसपी का स्टेनो बताकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग का दुस्साहस: सिपाही को कार से मारी टक्कर, खुद को मिर्जापुर के एसपी का स्टेनो बताकर धमकाया
Sun, 18 Aug 2024 03:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक सिपाही का आरोप है कि कार सवार द्वारा उसे टक्कर मारने के बाद फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को मिर्जापुर के एसपी का स्टेनो बताया।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कोतवाली थाने में तैनात एक सिपाही को कार से टक्कर मारने के बाद अलग-अलग नंबरों से फोन कर खुद को मिर्जापुर के एसपी का स्टेनो बताते हुए धमकी दी गई। घटना के संबंध में सिपाही की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिपाही विकास कुमार ने बताया कि वह कोतवाली थाने से ड्यूटी के लिए बाइक से सर्किट हाउस जा रहे थे। चौकाघाट पार कर ताड़ीखाना तिराहा पहुंचने वाले थे कि तभी पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने कार सवार लोगों को धीमी गति से चलने को कहा। इस पर उनके साथ गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कार सवार लोगों से बाइक की मरम्मत और उनका उपचार कराने के लिए कहा। इस पर कार सवार भाग गए।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे बाद उनके मोबाइल फोन पर दो नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक का स्टेनो बताते हुए धमकाया। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।