फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreant attempted to rob Namkeen company salesman by put chilli powder in his eyes in varanasi

वाराणसी: नमकीन कंपनी के सेल्समैन से लूट का प्रयास, आंखों में मिर्च का पाउडर डाला, असफल होने पर भागा बदमाश

Wed, 20 Oct 2021 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
miscreant attempted to rob Namkeen company salesman by put chilli powder in his eyes in varanasi
सेल्समैन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बुधवार को बाइक सवार बदमाश ने एक नमकीन कंपनी के सेल्समैन की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर उसका बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन राहगीरों की सजगता से सेल्समैन लूट का शिकार होने से बच गया। लोगों ने जब बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो वह बड़ौरा बाजार की ओर भाग गया। घटना जंसा थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर बेरुका गांव के पास की है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट थाना क्षेत्र के सोहावल गांव निवासी मुकेश गुप्ता(25) फूलपुर स्थित गोपालजी नमकीन कंपनी में बतौर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। बुधवार की दोपहर उसने कई बाजारों से वसूली की थी। उसके बाद वह जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार के व्यापारियों से पैसा वसूलने के बाद मोटरसाइकिल से जंसा की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन


जब वह बेरुका गांव के सामने पहुंचा, तभी सामने से बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और सेल्समैन को रुकने का इशारा किया। सेल्समैन जैसे ही रुका तो बदमाश ने उसकी आंख में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया। पाउडर आंखों में जाते ही सड़क पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बदमाश ने उसके कंधे पर लटके बैग को छीनने कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। जब उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो वह बाइक से बड़ौरा बाजार की ओर भाग गया।

घटना के बाद सेल्समैन थाना पहुंचा और पुलिस को वारदात के बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed