फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur web series news in hindi police sent notice to producer director and writer

Mirzapur web series: वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक और लेखक समेत सात को मिर्जापुर पुलिस ने भेजा नोटिस

Mon, 01 Feb 2021 07:10 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Mon, 01 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur web series news in hindi police sent notice to producer director and writer
Mirzapur Web Series - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर वेब सीरीज बनाने वालों पर दर्ज मुकदमे में देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को निर्माता, निर्देशक, लेखक और अमेजन कंपनी समेत सात लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस भेजकर पुलिस ने सभी को 15 दिन के अंदर हाजिर होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


17 जनवरी को देहात कोतवाली पुलिस ने वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रितेश साधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडलिया और ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर धार्मिक भावना आहत करने, गाली गलौज और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। देहात कोतवाली के निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय राय जांच करने मुंबई पहुंचे। जांच करने गई पुलिस टीम को पहले तो मुुंबई में जांच का आदेश नहीं मिला।

विज्ञापन

दो दिन बाद देहात कोतवाली पुलिस को जांच का आदेश मिला तो टीम ने तीनों नामजदों का नाम, पता लेकर पड़ताल की। इसमें फरहान अख्तर और रितेश साधवानी घर पर नहीं मिले, भौमिक गोंडलिया के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस की छानबीन में भौमिक गोंडलिया नाम का व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस की जांच में अन्य नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने निर्माता, निर्देशक, लेखक समेत सात लोगों को नोटिस भेजा है। देहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच में अन्य नाम सामने आये हैं। इसमें निर्माता फरहान अख्तर, रितेश साधवानी, निर्देशक गुरमीत सिंह, करन अंशुमान, लेखक पुनीत कृष्ण, विनीत कृष्ण और अमेजन कंपनी के लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर हाजिर होकर बयान दर्ज कराना है।

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता, निर्देशक, लेखक आदि का नाम संज्ञान में आया। वेब सीरीज पर दर्ज मुकदमे के सिलसिले में बयान देने के लिए सभी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर हाजिर होकर जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed