मिर्जापुर: तिहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर जिले के बामी गांव के तिहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले। परिजनों ने विधायकों की मौजूदगी में मुआवजा, सुरक्षा और हत्याकांड के खुलासे की मांग की। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को 24 घंटे में हत्या का खुलासा करने के साथ ही परिजनों की मांगों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मामले में मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते हुए एसपी ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियाें को लाइन हाजिर कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते परिजन और विधायक।
छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पीड़ित परिवार के मुन्ना तिवारी और श्याम नरायण तिवारी के साथ सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। लेकिन मुलाकात मंगलवार को हुई। इस दौरान प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश अवस्थी भी थे। परिजनों ने मुआवजा, सुरक्षा और जमीन विवाद के निस्तारण के साथ नौकरी की मांग की।
मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि दो लाख से पांच लाख करने, परिजनों को घर पर सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने के साथ डीएम से वार्ता कर जमीन के विवाद को निस्तारित करने का निर्देश दिया। नौकरी की मांग पर अभी विचार करने को कहा। विधायक राहुल कोल ने पुलिस पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने की बात मुख्यमंत्री से कही। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी से मामले में कार्रवाई के बारे में पूछा। इसके बाद निर्देश दिया कि 24 घंटे में मामले का पर्दाफाश किया जाए। पुलिस कोई भी हथकंडा अपनाए, पर हत्याकांड में किसकी संलिप्तता है, इसका 24 घंटे में पर्दाफाश करे। डीजीपी को कार्य में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद शाम को पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।