फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur: laborer dies in Madhya Pradesh, family creates chaos

मिर्जापुर : मध्यप्रदेश में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 27 May 2020 10:02 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 27 May 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: laborer dies in Madhya Pradesh, family creates chaos
demo pic

मिर्जापुर के चैनपुरा ग्राम पंचायत निवासी प्रवासी मजदूर की मुंबई से घर आते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। मध्यप्रदेश के सागर जनपद के अस्पताल मे मंगलवार की सुबह मौत उसकी हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मध्यप्रदेश के सागर जिला रवाना हो गए।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुरा निवासी 55 वर्षीय शिवलोचन मौर्या  लगभग 25 साल से मुंबई मे रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लॉकडाउन के दौरान मुंबई मे फंस जाने पर हाल रोजगार बंद हो जाने पर चंदौली जनपद निवासी अपने 16 दोस्तों के साथ 90 हजार रुपए में निजी बस बुक की। सभी लोग 24 मई की रात 11 बजे मलाड से घर के लिए निकले थे।

विज्ञापन

25 मई को मध्यप्रदेश के सागर जनपद पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके साथियों ने सागर के तीली जिला अस्पताल में रात 10 बजे भर्ती करा दिया।  इलाज के दौरान अस्पताल मे 26 मई की सुबह मौत हो गई। मृतक के साथियों ने फोन से परिवार वालो को जानकारी दिया। रात में परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए थे। 

मृतक के तीन परिजन तुरंत मध्यप्रदेश के सागर जनपद को रवाना हो गए। मृतक की पत्नी 45 वर्षीय चंचला देवी,  उसकी पुत्रियां 16 वर्षीय पूजा, 13 वर्षीय सोना, 11 वर्षीय मोना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  मृतक के भाई बेचन ने बताया कि उसके भाई की मौत के बाद उसका कोरोना जांच सैंपल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed