फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur DM caught a man giving B.Ed entrance exam instead of another

मिर्जापुर: दूसरे की जगह बीएड की प्रवेश परीक्षा देते युवक को डीएम ने पकड़ा

Fri, 06 Aug 2021 04:26 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Fri, 06 Aug 2021 04:26 PM IST
सार

सुबह नौ बजे से नगर के 13 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। नगर के सुंदरमुंदर बालिका इंटर कॉलेज में डीएम ने दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा।
 

विज्ञापन
Mirzapur DM caught a man giving B.Ed entrance exam instead of another
परीक्षा के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को सुबह की पाली में बीएड की प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। अधिकांश केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा शुरू की गई। इसी बीच दूसरे के नाम से परीक्षा दे रहे युवक को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जांच के दौरान पकड़ लिया। 

विज्ञापन


मामला नगर के सुंदरमुंदर बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह की पाली का है। जीतनारायण नाम का युवक ज्ञान सिंह यादव के नाम से परीक्षा दे रहा था। उसके पास से ज्ञान सिंह यादव की आईडी, आधार कार्ड व प्रवेश पत्र पाया गया है। डीएम ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक घबराने लगा जिससे वह पकड़ में आ गया।
विज्ञापन


बता दें कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए मिर्जापुर नगर के 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होना था। इसी बीच परीक्षा का जायजा लेने नगर के सुंदरमुंदर बालिका इंटर कॉलेज में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार पहुंचे। उन्होंने एक युवक से पूछताछ शुरू की तो वह घबराने लगा। आशंका हुई तो डीएम ने उनके कागजात की जांच की। इस दौरान पता चला कि जीतनारायण नाम का युवक ज्ञान सिंह यादव के नाम से परीक्षा दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed