{"_id":"609fa9728ebc3edcb51b7d89","slug":"mirzapur-district-mining-officer-pankaj-singh-died-by-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कोरोना से निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कोरोना से निधन
Sat, 15 May 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 May 2021 04:28 PM IST
सार
पंकज सिंह दो साल पहले मिर्जापुर में जिले में खनन अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पंकज सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिला खनन अधिकारी पंकज सिंह का शनिवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद एल-टू अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को वाराणसी रेफर किए जाने के बाद शनिवार की दोपहर एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया और विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर जिले के मूल निवासी पंकज सिंह(50) दो वर्ष पूर्व जिले में खनन अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे। एक पखवारा पूर्व उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में उनको तकलीफ होने पर कोविड जांच कराई गई। बीते 29 अप्रैल को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उनको ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया, पर कुछ दिन बाद फिर से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह हालत गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में ले गए। जहां शनिवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा है। विभाग व जिले में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सीएमओ डाक्टर पीडी गुप्ता ने बताया कई दिनों से ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उनको रेफर किया गया था। वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।