{"_id":"63cede1457d29e02e441570a","slug":"miracles-happen-in-tantra-sadhana-no-need-to-be-surprised-varanasi-news-vns6952931138-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: तंत्र साधना में होते हैं चमत्कार, आश्चर्य की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: तंत्र साधना में होते हैं चमत्कार, आश्चर्य की जरूरत नहीं
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में काशी के संत खुलकर सामने आ रहे हैं। अखिल भारतीय संत समिति के बाद निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने भी उनका धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। महामंडलेश्वर ने कहा कि तंत्र शास्त्र हमारा वैदिक शास्त्र है। तंत्र साधना से चमत्कार होते रहते हैं, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं। तंत्र साधना ऊर्जा की विद्या होती है जो पूरी तरह से वैज्ञानिक पद्धति है।
आशुतोषानंद गिरी ने कहा कि तंत्र शास्त्र का बीच में लोप हो गया था। किसी ने अगर तंत्र सिद्ध कर सिद्धि पाई है और उसका समाज सेवा में इस्तेमाल कर रहा है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कोई चमत्कारी बाबा नहीं हैं, वह कहते हैं कि कोई भी आकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि नागपुर वाले श्याम मानव पहले अपना धर्म बताएं। आपको सनातन को लेकर बोलने का अधिकार किसने दिया। आशुतोषानंद ने सरकार से उनकी संस्था अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति की जांच और पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। कहा कि धीरेंद्र के खिलाफ कई शक्तियां षड़यंत्र कर रही हैं। अंधविश्वास वह होता है जो बिना देखे विश्वास किया जाए। दोनों आंखों से देखने के बाद विश्वास करना अंधविश्वास नहीं हो सकता।
अखिल भारतीय संत समिति भी समर्थन में
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के भक्त आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जिस प्रकार प्रहार किया जा रहा है, इसके पीछे ईसाई मिशनरी और इस्लामिक ताकतों का गठजोड़ है।