फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minority status of AMU restored, happiness among minorities

Varanasi News: एएमयू का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल रखा, अल्पसंख्यकों में खुशी

Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Minority status of AMU restored, happiness among minorities
बोले, समाज के दुश्मन संगठनों की हुई हार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सर्वोच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा बरकरार रखा है। इससे मुस्लिम समाज में खुशी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और इसे समाज के दुश्मन संगठनों की करारी हार भी बताया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव फसाहत हुसैन बाबू और अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने संयुक्त से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अल्पसंख्यक संस्थान है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय संविधान के तहत अल्पसंख्यक दर्जे का हकदार है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से अलीगढ़ विश्वविद्यालय सहित सभी अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि सात जजों की संविधान पीठ के चार जजों ने बहुमत से यह ऐतिहासिक फैसला दिया है। समाज दुश्मन संगठनों और सरकारी मुसलमानों की हार हुई है। ये तमाम बिरादराने इस्लाम के साथ इस मुल्क के तमाम सेक्युलर जेहन रखने वालों की बहुत बड़ी जीत है। सबको तहे दिल से मुबारकबाद पेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed