फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor girl deadbody found from sugar cane farmland at azamgarh

गन्ने के खेत में मिली किशोरी की लाश, चेहरे का हाल ऐसा, जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए

Tue, 26 Jun 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 26 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Minor girl deadbody found from sugar cane farmland at azamgarh
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव के बाहर गन्ने के खेत में किशोरी की लाश मिली। चेहरे को तेजाब से इस तरह से जला दिया गया कि उसकी पहचान न हो। जिसने भी खेचत में पड़े इस शव को देखा, सभी के रोंगटे खड़े हो गए।  
विज्ञापन


आशंका जतायी जा रही है कि बलात्कार के बाद किशोरी को मौत के घाट उतार दिया गया हो। किशोरी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वाड ने भी जांच की।  किशोरी की उम्र लगभग 18 साल होगी।
विज्ञापन


वह काले रंग की टीशर्ट और पीले रंग का लोअर पहने थी। लाश दो दिन पुरानी लग रही है। खोजी कुतिया शव के पास से सूंघते हुए गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे पर जाकर रुक गई। हालांकि वहां से कोई ठोस जानकारी या सबूत हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि जब तक शव की पहचान नहीं होगी, तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है। पुलिस कंधरापुर सहित आसपास के थानों में लिखी गई गुमशुदगी की रिकार्ड भी खंगाल रही है।


रेप की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। जहां पर किशोरी का शव मिला है वहां तक कार या बाइक नहीं पहुंच सकती है। ऐसे में अनुमान है कि उसे यहां बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed