फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor Boy arrested with three stolen bikes along with his two Friends in varanasi

Varanasi: चोरी की तीन बाइक संग किशोर अपने दो साथियों संग गिरफ्तार, पकड़े जाने के डर से बदल देते थे पार्ट्स

Sun, 30 Oct 2022 07:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Oct 2022 07:28 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चोरी करने के आरोपी किशोर और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की तीन बाइक और  मोटर पार्ट्स बरामद किया। 
 

विज्ञापन
Minor Boy arrested with three stolen bikes along with his two Friends in varanasi
सारनाथ थाने में गिरफ्तार किए गए किशोर के दो साथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी की तीन बाइक और मोटर पार्ट्स के संग सारनाथ पुलिस ने तीन आरोपियों को चंद्रा चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।  रविवार को डीसीपी वरुणा आरती सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीपक चौहान, बाइक मिस्त्री पंचम भारद्वाज और एक बाल अपचारी है। यह सभी सारनाथ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रों से बाइक और स्कूटी चोरी करते हैं। बरामद बाइक के बारे में बताया कि यह गाड़ियां लालपुर-पांडेयपुर, चेतगंज और लंका थाना क्षेत्र से चोरी किया था। बाल अपचारी ने पूछताछ में बताया कि दोस्त दीपक चौहान के संग गाड़ी चोरी करता था।

विज्ञापन

तीन माह पहले संप्रेक्षण गृह से छूट कर आया था किशोर

इस काम में सहायता दीपक का दोस्त पंचम जो कि बाइक मिस्त्री है, वह करता है। रसूलगढ़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास उसकी दुकान है। पंचम से चोरी की बाइक का पार्ट्स बदलवा कर शहर में घूमते थे। बाल अपचारी तीन माह पूर्व ही रामनगर राजकीय संप्रेक्षण गृह से छूट कर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व दशाश्वमेध से बाइक चोरी कर घूमे थे और ईंधन खत्म होने पर भैरवनाथ गली में छोड़कर भाग निकले थे। सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के अनुसार आरोपियों को चंद्रा चौराहा के पास से टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed