फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister swati singh in varanasi said Congress and samajwadi party only do rally she taunted on Priyanka Gandhi

वाराणसी में मंत्री स्वाति सिंह: कांग्रेस और सपा को बताया केवल रैली करने वाली पार्टी, प्रियंका गांधी पर कसा तंज

Sat, 16 Oct 2021 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Oct 2021 04:35 PM IST
सार

विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शनिवार को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह वाराणसी पहुंची। बैठक से इतर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। लखीमपुर घटना से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए। 

विज्ञापन
minister swati singh in varanasi said Congress and samajwadi party only do rally she taunted on Priyanka Gandhi
वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री स्वाति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए वाराणसी पहुंची प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को केवल रैली करने वाली पार्टी  बताया। कहा कि चुनाव नजदीक देखकर ये लोग रैली करने में लगे हुए हैं। भाजपा केवल काम करना जानती है, चाहे चुनाव हो या ना हो। 

विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी पहुंची महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा। कहा कि किसान न्याय रैली के नाम पर लोग किसानों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में यही अंतर देखने को मिलता है। विपक्षी पार्टियां चुनाव का मौका देखकर सिर्फ रैली करती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा काम करती है।
विज्ञापन

पढ़ेंः बीएचयू से नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा कल से, युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में सभी किसान संतुष्ट
स्वाति सिंह ने लखीमपुर-खीरी के मामले में सपा और कांग्रेस के सरकार पर लगाए आरोपों को खारिज किया। कहा कि यदि किसान संतुष्ट नहीं होते तो लखनऊ की किसान सम्मान रैली में इतने लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने नहीं आते।
 

मंत्री ने दावा किया कि सभी किसान संतुष्ट हैं। विरोध करने वाले सभी लोग किसान नहीं हैं। उन्हें कुछ लोगों द्वारा बरगलाया जा रहा है। किसान भाजपा सरकार से दुखी नहीं है।  समीक्षा बैठक के बाद मंत्री एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed