फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister suresh khanna visit varanasi today

वाराणसी में नगर विकास मंत्री, निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई का निर्देश

Sat, 16 Sep 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 16 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
minister suresh khanna visit varanasi today
लहरतारा पुल, अंधरापुल सहित कई इलाको का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला
पीएम और सीएम के दौरे से पहले वाराणसी की सफाई व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने आए शनिवार को शहर आए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कई इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मिली गंदगी, कूड़े के ढेर और नियमित सफाई न होने की शिकायत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। साथ ही कहा कि आगे से गंदगी मिली तो अफसर कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह मंत्री सुरेश खन्ना लहरतारा पुल के पास पहुंचे। वहां कूड़ा पड़ा था। सफाई नहीं हुई थी। नागरिकों ने मंत्री से कहा कि क्षेत्र में रोजाना झाड़ू नहीं लगता। इस पर वे नाराज हो गए और निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लहरतारा चौराहा, कबीर मठ भी गए और गलियों और मुहल्लों की सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद कैंट स्टेशन, रोडवेज पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लहरतारा ओवर ब्रिज और अंधरापुल के नीचे पड़े मलबे, फैली गंदगी पर अफसरों को कड़ी हिदायत दी।

उन्होंने नगर आयुक्त से दो टूक कहा कि सफाई व्वयस्था में सुधार लाएं। शहर को साफ सुथरा दिखना चाहिए। वहीं कचहरी चौराहे के पास चहारदीवारी किनारे और कैंसर अस्पताल के सामने सड़क किनारे पानी भरा हुआ था।

उन्होंने पूछा कि बारिश नहीं हो रही है फिर पानी कैसे लगा है। अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वहां से सीधे मंडलीय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होने चले गए।

ग्राम प्रधानों से अपील, दिसंबर तक हर गांव हो ओडीएफ

minister suresh khanna visit varanasi today
सांस्कृतिक संकुल सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी जिले के सभी ग्राम प्रधानों से अपील की कि 31 दिसंबर तक अपने-अपने गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) बनाएं। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें।

कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री का सपना है और इसे हकीकत में तब्दील करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सुरेश खन्ना शनिवार को सांस्कृतिक संकुल सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रधानों की जागरूकता के लिए आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने जिले के सभी 760 ग्राम प्रधानों को स्वच्छता-सेवा की शपथ भी दिलाई।

सुरेश खन्ना ने कहा कि जिले के 309 गांव ओडीएफ हो चुके हैं। इसके लिए संबंधित ग्राम प्रधान बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी 90 वार्ड आगामी दो अक्तूबर को सौ फीसदी खुले में शौच मुक्त घोषित हो जाएंगे।

‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत बीते शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर की है। उन्होंने कहा कि जिले को दिसंबर, 2017 तक सौ फीसदी ओडीएफ किया जाना है। इसके लिए हम सभी को प्रतिबद्ध होना होगा।

नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

minister suresh khanna visit varanasi today
कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहरभर में जगह-जगह कूड़दान रखने, बदहाल पार्काें की सूरत संवारने के निर्देश नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को दिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे डस्टबिन रखें जाएं। जिससे कि सड़क पर कूड़ा न आए।

उन्होंने जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बदहाल पार्कों को दुरुस्त करें। ताकि इलाके के लोग उसमें सुबह-शाम टहल सकें और बच्चे खेल सकें। इसके अलावा अमृत योजना के तहत सुंदरीकरण कराए जा रहे सात पार्कों का काम इसी माह तक पूरा करने का निर्देश दिया।

शहर के विभिन्न इलाकोें में बने 185 मूत्रालयों, टायलेट को सीवेज से कनेक्ट करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को चेताया कि अब बारिश खत्म हो गई। बदहाल सड़कों का काम जल्द शुरू कराएं। इस दौरान नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल ने स्वच्छता कार्यक्रम, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, हृदय योजना, अमृत समेत अन्य योजनाओं के प्रगति के बाबत उन्हें जानकारी दी।

बैठक में मौजूद भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अब भी कई क्षेत्रों में कू ड़ा का उठान नहीं हो रहा है। सीवर ओवर फ्लो की शिकायतें भी कम नहीं हो रही हैं। क ई क्षेत्रों में दूषित पेयजल की शिकायतें भी मिल रही हैं। मंत्री ने नगर आयुक्त को कमियों को दूर कर व्यवस्था को पटरी पर लाने का निर्देश दिया। पीएम और सीएम आगमन के मद्देनजर भी तैयारी की समीक्षा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed