{"_id":"68b1887d3caebc90c805554d","slug":"minister-ravindra-jaiswal-and-district-panchayat-president-poonam-maurya-played-hockey-in-varanasi-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में आजमाया हाथ, गोल दागने से पहले गिरे रविंद्र जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में आजमाया हाथ, गोल दागने से पहले गिरे रविंद्र जायसवाल
Fri, 29 Aug 2025 04:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:31 PM IST
सार
मेजर ध्यानचंद जयंती पर वाराणसी के डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम लालपुर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या अतिथि रहे।
विज्ञापन
मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में आजमाया हाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रवींद्र जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में हॉकी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने मंझे हुए खिलाड़ियों की तरह ड्रिबलिंग किया।
विज्ञापन
इससे पहले स्टेडियम में मौजूद कई खेलों के 500 से अधिक बालक- बालिकाओं ने शपथ ली कि वह दिन में एक घंटा खेल मैदान पर बिताएंगे। सभी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मालार्पण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एडीएम सिटी आलोक कुमार, हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह, सचिव केबी रावत और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिवम सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
हॉकी खेलने का वीडियो वायरल
उद्घाटन के दौरान मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हॉकी में हाथ आजमाया। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मंत्री गोल दागने से पहले फिसल जाते हैं। इस दौरान गिरते- गिरते बच जाते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन