फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister of State Upendra Tiwari said in Ballia that BJP government will be formed in West Bengal Mamata Banerjee defeat

पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का काम तमाम, बनेगी भाजपा की सरकार: उपेंद्र तिवारी

Mon, 21 Dec 2020 06:45 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 21 Dec 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Upendra Tiwari said in Ballia that BJP government will be formed in West Bengal Mamata Banerjee defeat
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले में खेल व युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का काम तमाम हो चुका है, इस बार वहां भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से किसानों का कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि मंडी माफियाओं के इशारे पर विपक्षी दल किसानों के नाम पर आंदोलन चला रहे हैं। राज्यमंत्री रविवार की देर रात दलनछपरा मवेशीखाना पर और लक्षीराम ब्रह्म के टोला में दो स्मृति द्वारों का शिलान्यास करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता के कल्याण का चिंतन केवल भाजपा के पास है। विपक्षी जब-जब सरकार में आए, देश और प्रदेश को खोखला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है, विरोधी अनर्गल प्रलाप में लगे हैं। कहा कि दलनछपरा में महाराणा प्रताप के नाम पर व लक्षीराम ब्रह्म के टोला में अमर शहीद रविंद्र यादव के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण तत्काल शुरू होगा। ग्राम पंचायत दलनछपरा को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत समाजसेवी सुशील पांडेय को भरोसा दिलाता हूं कि चहुंमुखी विकास करके इसे संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों की चौपाल दलनछपरा में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन


ballia

कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता व लोकगीत गायक गोपाल राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विपलेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पांडेय, शिवदयाल पांडेय मनन, ननजी सिंह, अमरजीत सिंह, टुनटुन सिंह, राजेश सिंह, भोला चौबे, विनय पांडेय, रमेश मिश्र, सियाराम पासवान, रितेश यादव, वीरेंद्र यादव, दीनानाथ यादव, समर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परशुराम यादव आदि रहे। सुशील पांडेय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed