फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State pays tribute to Swami Sivananda; Anup Jalota to perform bhajans today

Varanasi News: स्वामी शिवानंद को राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आज अनूप जलोटा का होगा भजन

Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Minister of State pays tribute to Swami Sivananda; Anup Jalota to perform bhajans today
योगगुरु पद्मश्री स्वामी शिवानंद महाराज का 131वां जन्म जयंती महोत्सव शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में श्रद्धाभाव से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वामी शिवानंद का जीवन सादगीपूर्ण रहा। वे योग से दिन की शुरुआत करते थे। गरीबों के प्रति विशेष लगाव था, कुष्ठ रोगियों की सेवा को वे अपना कर्तव्य समझते थे। महोत्सव के समापन पर शनिवार को प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा का भजन होगा।
विज्ञापन

जयंती महोत्सव में गीता पाठ और भगवत पाठ हुआ। दरिद्रनारायण सेवा के तहत 600 लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कलाकारों ने भजन पेश किया। अनिरुद्ध ने बताया कि तीन दिवसीय जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सुबह हवन पूजन और जप होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद संतों को भोज कराया जाएगा। शाम को वृंदावन के भगवत प्रभु की भगवत कथा होगी। इसके बाद शाम पांच बजे से भजन संध्या में अनूप जलोटा का भजन होगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम भट्टाचार्य, हिरण्यमय मुखर्जी, शिप्रा देवी, तंद्रा कुंडू, जयदीप गुप्ता, सोमी मुखर्जी, अरुणिम भट्टाचार्य, शर्मिला सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed