फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State also played holi of flowers with devotees

Varanasi News: राज्यमंत्री ने भी भक्तों संग खेली फूलों की होली

Sun, 01 Mar 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Minister of State also played holi of flowers with devotees
शनिवार को काशी विद्यापीठ में हुई होली में होली की जमकर लुत्फ उठाते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
वाराणसी। फाल्गुन महोत्सव के तहत इस्कॉन की ओर से शनिवार को एलटी कॉलेज, अर्दली बाजार स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन परिसर में कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली खेली। राधा-कृष्ण की फूलों से झांकी सजाई गई और उनकी पालकी यात्रा निकाली गई। परिसर में भ्रमण कर भक्तों ने विविध नैवेद्य अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

संगीत संध्या में भजन मंडली के होरी भजनों पर सभी मगन होकर झूमते नजर आए। हरे राम, हरे कृष्णा का संकीर्तन किया गया। कलाकारों ने कथक की मोहक प्रस्तुति देकर सभी को झूमा दिया। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने भी कान्हा के दर्शन कर फूलों की होरी खेली। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपासक होने के साथ परंपराओं का सही निर्वाह किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों ने श्रीला प्रभुपाद के विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed