{"_id":"6326af29a0ae7c0b0d4c38f7","slug":"mini-bengal-has-started-taking-shape-in-varan-after-two-years-three-hundred-pandals-will-be-decorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में आकार लेने लगा है मिनी बंगाल: दो सालों के बाद भव्य स्वरूप में सजेंगे तीन सौ पंडाल, ऐसी हैं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में आकार लेने लगा है मिनी बंगाल: दो सालों के बाद भव्य स्वरूप में सजेंगे तीन सौ पंडाल, ऐसी हैं तैयारियां
Sun, 18 Sep 2022 11:11 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:11 AM IST
सार
वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक पंडालों को सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं टेंट, तंबू लगाने के साथ ही पंडाल को आकार दिया जा रहा है तो कहीं मूर्तियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
durga pandal
- फोटो : durga pandal
विस्तार
काशी में अब मिनी बंगाल आकार लेने लगा है। शहर से लेकर गांव तक पंडालों को सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं टेंट, तंबू लगाने के साथ ही पंडाल को आकार दिया जा रहा है तो कहीं मूर्तियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। केंद्रीय पूजा समिति के नेतृत्व में पूजा समितियों की कई चरणों में बैठक भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद इस बार काशी में दुर्गा पूजा का भव्य स्वरूप नजर आएगा।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में इस बार भी मूर्तियों का आकार छोटा ही रहेगा और कई जगह पंडालों के स्वरूप को भी छोटा ही रखा गया है। खास बात यह है कि इस बार सड़क पर कोई पंडाल नहीं लगाया जा रहा है। शासन और प्रशासन के निर्देश के बाद पूजा समितियों ने खुद ही सड़क से पंडाल हटाने का निर्णय लिया है। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्र ने बताया कि जिले में साढ़े पांच सौ पूजा समितियां हैं और शहर के अंदर तीन सौ समितियां हैं। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद काशी की दुर्गा पूजा अपने पुराने और भव्य स्वरूप में सजाने की तैयारियां हैं। पूजा समितियां भव्य दुर्गा पूजन की तैयारियां करें। मूर्ति भव्य हो, पंडाल भव्य हो, सजावट भी सबसे बेहतरीन करें लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि तेज आवाज में डीजे ना बजाएं। स्वच्छता का ध्यान रखें और प्रशासन से भी निवेदन है कि वह पूजा समितियों का सहयोग करें।
विज्ञापन