फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Middle class traders are the backbone of the country's economy.

मध्यम वर्गीय व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Middle class traders are the backbone of the country's economy.
वाराणसी। लहुराबीर व्यवसायिक नवगठित प्रबंध समिति का रविवार को लहुराबीर स्थित आईएमए सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रजनीश कन्नौजिया को अध्यक्ष, संजय चौबे को उपाध्यक्ष एवं दिनेश अग्रवाल को महामंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि आरके चौधरी ने कहा कि खुदरा एवं मध्यम वर्गीय व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। नारायण खेमका ने कहा कि इस दौर में सरकार की कुछ नीतियों के कारण व्यापार करने में असुविधा हो रही है। विशिष्ट अतिथि महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने व्यापारियों को सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश कनौजिया ने कहा कि देश में नौकरियों का अभाव है ऐसे में सरकार को युवा उद्यमी व व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनको विशेष वरीयता देनी चाहिए। इस अवसर पर अनुज डीडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, चेतन बेरी, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed