फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGNREGA workers in Hrpur blockade

मनरेगा मजदूरों का हरपुर में चक्काजाम

Mon, 27 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers in Hrpur blockade
हरपुर स्थित जंसा- राजातालाब रोड जाम करते मनरेगा मजदूर।
थाना क्षेत्र के हरपुर में चकरोड पर मिट्टी डालने के दौरान विवाद और हाथापाई होने पर क्षुब्ध मनरेगा मजदूरों ने राजातालाब वाया जंसा रोड पर चक्काजाम कर दिया। विवाद करने वाले काश्तकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

  सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच काश्तकारों को समझाकर काम शुरू करवाया।
विज्ञापन


लेखपाल ओमकार पांडेय द्वारा हरपुर ग्राम में दस कड़ी चकरोड का पैमाइश के बाद रविवार सुबह चकरोड पर मिट्टी का काम शुरू कर दिया गया। चकरोड के सीमावर्ती काश्तकार ओमप्रकाश और शीतला ने इसे विवादित बताते हुए काम रोकवा कर मजदूरों से हाथापाई कर लिया।  सूचना पर पुलिस ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्काजाम करने वालों में तारादेवी, कलुई देवी, सिरावती देवी, सविता, कलावती देवी, शीला देवी, रानी देवी, सुरसत्ती देवी, सुशीला, बलिराम, लालचन्द, कैलाश, बबलू व महेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed