फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mgkvp: Semester exams will be held in Kashi Vidyapeeth from July 16 with new datesheet.

Mgkvp:काशी विद्यापीठ में 16 जुलाई से नई डेटशीट से होंगे सेमेस्टर एग्जाम

Sun, 07 Jul 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mgkvp: Semester exams will be held in Kashi Vidyapeeth from July 16 with new datesheet.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा नई डेटशीट से कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए तिथि भी घोषित कर दी गई है। 16 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा दस अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए वाराणसी के साथ ही चंदौली, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर में केंद्र बनाया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत 16 जुलाई से परीक्षा कराने की जो तिथि जारी की गई है, उसमें दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होकर दस अगस्त तक शाम 3 से 5 बजे तक कराई जाएगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होगी, जो 12 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि इसी क्रम में छठे सेमेस्टर की परीक्षा भी नई समय-सारिणी से ही करवाई जाएगी। 16 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा 27 जुलाई को खत्म हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों पर छात्र संख्या के हिसाब से सभी जरूरी तैयारियां पूरी करवाई जा रही है। इसके अलावा जिलेवार नोडल सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में हैं। विश्वविद्यालय से कॉपियां इसी नोडल सेंटर पर भिजवाई जाएंगी। यहां से संबंधित जिलों के केंद्रों के व्यवस्थापक के निर्देशन वाली टीम कॉपियां ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed