फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MGKVP Exam 2025 Copies reached centers UG-PG examinations will held from today

MGKVP Exam 2025: केंद्रों पर पहुंचीं कॉपियां, परीक्षा के दिन सुबह जाएंगे पेपर; आज से होंगी UG-PG की परीक्षाएं

Mon, 17 Feb 2025 12:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर के साथ ही अन्य परिसर और संबद्ध काॅलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। वाराणसी समेत पांच जिलों में यूजी, पीजी की परीक्षा के लिए बने केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
MGKVP Exam 2025 Copies reached centers UG-PG examinations will held from today
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MGKVP Exam 2025: विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के दिन पेपर को भिजवाने का निर्णय लिया गया है। मार्च के तीसरे सप्ताह तक चलने वाली परीक्षा के लिए पांच जिलों में 200 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, इस पर करीब दो लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर की परीक्षाओं को फरवरी के पहले सप्ताह से करवाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए इसको टाल दिया गया था। अब विश्वविद्यालय की ओर से तिथि की घोषणा कर दी गई है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय मुख्य परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर आदि में एमए मनोविज्ञान तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक करवाई जाएगी। इसके अलावा एमबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 18 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 08 मार्च तक चलेगा। ये दोनों परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से जुड़े वाराणसी के साथ ही भदोही, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 20 फरवरी से 22 मार्च तक सुबह 10 से 12 बजे तक करवाई जाएगी। वहीं, कॉलेजों की 17 फरवरी से होने वाली एलएलबी की परीक्षा को महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए टाल दिया गया है।

समय से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी
विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा का कहना है कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करवा ली गई हैं। पेपर को परीक्षा के दिन कैमरे की निगरानी में केंद्रों को भिजवाया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से हर हाल में आधे घंटे पहले तक पहुंच जाना चाहिए। जिलेवार बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी परीक्षा कंट्रोल रूम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed