फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Metal detector and scanner installed in civil court is faulty, security may be breached

Varanasi News: दीवानी कोर्ट में लगा मेटल डिटेक्टर और स्कैनर खराब, सुरक्षा में लग सकती है सेंध

Thu, 05 Sep 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Metal detector and scanner installed in civil court is faulty, security may be breached
जौनपुर। दीवानी कोर्ट परिसर का मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर खराब है। इससे इसकी सुरक्षा में सेंध लग सकती है। एक महीने पहले पूर्व सभासद बाला लखंदर की हत्या का आरोपी पेशी के दौरान टूटी हुई दीवार फांदकर फरार हो गया। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते हैं।
विज्ञापन

मुकदमों की सुनवाई और पैरवी के लिए हर दिन 6000 से अधिक अधिवक्ता और वादकारी कचहरी पहुंचते हैं। ऐसे में मेटल डिटेक्टर और स्कैनर की खराब होने से कभी भी कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लग सकती है।
विज्ञापन


यहां आए दिन गंभीर मामलों में जिला जेल में बंद बंदियों की पेशी होती रहती है। रोजाना आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग ठीक ढंग से नहीं हो पाने से सुरक्षा में कभी भी सेंध लगने के अंदेशे से इन्कार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवानी कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए पांच गेट बने हैं। सबसे ज्यादा वादकारी गेट-2 पर आते हैं, जहां पर बैगेज स्कैनर भी लगा है। यहां पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन खराब होने से पुलिस कर्मियों को जांच करने में समय लग जाता है। इससे गेट पर भीड़ अधिक हो जाती है। काफी संख्या में लोग बिना चेकिंग के बगलल से निकल जाते हैं। एक महीने से बैगेज स्कैनर खराब होने के कारण जांच में समय लगता है। गेट-4 और पांच पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन लगी हुई है वर्तमान समय में वे मशीनें भी खराब हैं।

दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 20 सीसी कैमरे लगे हैं, इसकी निगरानी लगातार ऑपरेटर की ओर से संचालित होती है। खराब डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर मशीनों की लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से 48 पुलिस कर्मियों का पहरा रहता है। वही पांच हैंड हेल्ड मेडल डिटेक्टर सही हैं। दीवानी परिसर की सुरक्षा में एक इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, 11 महिला सिपाही व 28 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

................................................

हत्या का आरोपी फरार :-

पूर्व सभासद बाला लखंदर की हत्या के आरोपी पुलिस अभिरक्षा में 10 अगस्त 2024 को जयदीप प्रकाश गायकवाड़ निवासी महाराष्ट्र को दीवानी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


.................................................

वर्जन ...

दीवानी न्यायालय की सुरक्षा के लिए एक इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, 11 महिला सिपाही और 28 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।

-डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।

....................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed