{"_id":"69dab24370fa3ca9cb0295a8","slug":"mercury-drops-yet-banaras-remains-the-states-third-hottest-city-varanasi-news-c-20-vns1021-1354637-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पारा गिरा, फिर भी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पारा गिरा, फिर भी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बनारस
विज्ञापन
वाराणसी। लगातार बारिश के बाद सिहरन भले ही बढ़ गई हो, लेकिन शनिवार को प्रयागराज और झांसी के बाद वाराणसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिन में पारा सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे 37.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा भी 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज बही।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 अप्रैल तक तेज हवा बहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह में किसी तरह का कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, ऐसे में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। अप्रैल में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। हालांकि 15 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय को पार कर सकता है, जिसका प्रभाव दूर तक होने की संभावना कम है।
पिछले साल के मुकाबले इस बार बनारस की रातें आठ डिग्री तक ठंडी हैं। वर्ष 2025 में 10 अप्रैल तक रात का तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस बार यह 17 डिग्री के आसपास है। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।