फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Menka gandhi says that convicts of raping minor should be given to death sentence

चंदौली पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा- बच्चियों से रेप के दोषी को मिले मौत की सजा

Fri, 13 Apr 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 13 Apr 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Menka gandhi says that convicts of raping minor should be given to death sentence
मेनका गांधी - फोटो : self
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चियों के साथ दुराचार की बढ़ती घटनाएं दुखद है। 12 वर्ष से कम की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को मौत की सजा होनी चाहिए। इसके लिए पाक्सो एक्ट को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग की सदस्य और चंदौली जिले की नोडल मंत्री मेनका गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्नाव और कठुआ की घटना ने झकझोर दिया है। इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की है। बच्चों के साथ इस तरह की घटना होने पर दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। कहा, चार राज्यों ने पाक्सो कानून में बदलाव की मांग की है। हम सभी इसके पक्ष में हैं, ताकि इस तरह की घटनाएं रुकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जल्द ही विचार कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने डीएम और पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों मेें कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया। कहा कि ऐसी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि पार्टी में 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कोई एक अपवाद निकल जाए तो पूरी पार्टी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कांग्रेस ने सदन नहीं चलने दिया। इसके चलते कई योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सकी। इसके विरोध में पार्टी ने उपवास किया। 

योजनाएं जनता तक पहुंचाएं : मेनका

Menka gandhi says that convicts of raping minor should be given to death sentence
चंदौली में मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और केंद्र की ओर से जिले की नोडल मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 विभागीय अधिकारियों से कहा कि कुपोषण रोकने के लिए आशा व एएनएम के कार्यों की नियमित समीक्षा करें। टीकाकरण में खराब प्रगति पर सीएमओ को फटकार लगाई। अगले माह तक टीकाकरण का काम शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कुपोषण दूर करने में आशा बहुओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकरी और विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि आशाओं की जिम्मेदारी तय करें।

कार्य में रुचि नहीं लेने और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उन्होंने अलग-अलग फसल की खेती करने और उसे प्रोत्साहित करने का कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed