फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Members of G-20 countries will stay in five hotels, this arrangement will be with high speed internet facility

G-20 Summit: पांच होटलों में रुकेंगे जी-20 देशों के सदस्य,हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा के साथ रहेगी ये व्यवस्था

Tue, 27 Dec 2022 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Dec 2022 01:14 PM IST
सार

जी-20 देशों का सम्मेलन मई-जून 2023 में प्रस्तावित है। इसका एलान विदेशमंत्री एस जयशंकर ने खुद किया था। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए विदेशमंत्री ने कहा था कि विकास मंत्रियों का सम्मेलन काशी में होगा। इसकी अध्यक्षता भी विदेशमंत्री ही करेंगे। इसी का नतीजा रहा कि तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Members of G-20 countries will stay in five hotels, this arrangement will be with high speed internet facility
जी-20 का ‘लोगो’ - फोटो : संवाद

विस्तार

जी-20 देशों के सदस्य शहर में पांच होटलों में रुकेंगे। तीन जगहों पर कार्यक्रम भी होंगे। हर जगह हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा और नेटवर्क की व्यवस्था रहेगी। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 

विज्ञापन

जी-20 देशों का सम्मेलन मई-जून 2023 में प्रस्तावित है। इसका एलान विदेशमंत्री एस जयशंकर ने खुद किया था। पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए विदेशमंत्री ने कहा था कि विकास मंत्रियों का सम्मेलन काशी में होगा। इसकी अध्यक्षता भी विदेशमंत्री ही करेंगे। इसी का नतीजा रहा कि तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को सिगरा बीएसएनएल कार्यालय में डॉट की बैठक भी हुई। उप निदेशक टेलीकॉम राम चंद्र ने तीन दूरसंचार कंपनियों को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधि होटल ताज गंगेश, ताज गेटवे, रिवाटास, क्लार्क और रेडिसन में रुकेंगे। बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी, चौकाघाट स्थित पद्मश्री गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल और सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सभी जगहों पर 4जी व 5जी सेवा का नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। इंटरनेट की हाई स्पीड व निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। राउटर भी लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed