फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meeting held regarding power issues in Ramnagar Industrial Area; directive issued for resolution within 15 days

Varanasi News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली समस्याओं पर बैठक, 15 दिन में समाधान का निर्देश

Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Meeting held regarding power issues in Ramnagar Industrial Area; directive issued for resolution within 15 days
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता प्रवेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने बिजली आपूर्ति और बिलिंग से संबंधित अपनी कई समस्याएं बताईं। मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों को पंद्रह दिन के भीतर इन समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमी विजय सिंह ने गलत असेसमेंट के कारण लगे दो लाख रुपये के अर्थदंड को समाप्त करने की मांग की। उद्यमी केशव करवा ने सोलर यूनिट का समायोजन बिल में न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

मिथिला इंडस्ट्री के अशोक सुलतानिया ने जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज न मिलने और इसके 3500 रुपये प्रति किलोवाट तक बढ़ने का मुद्दा उठाया। अक्षत रोलर के उद्यमी ने बार-बार बिजली ट्रिपिंग से उत्पादन प्रभावित होने की समस्या बताई। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में 11 हजार का फीडर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने पांच नए 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने का भी सुझाव दिया। मुख्य अभियंता प्रवेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि पंद्रह दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि औद्योगिक क्षेत्र से विभाग को सर्वाधिक राजस्व मिलता है। इसलिए प्रत्येक माह औद्योगिक क्षेत्र में बैठकें होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed