फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meeting called on the issue of development postponed after condolence motion

विकास के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक शोक प्रस्ताव के बाद स्थगित

Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meeting called on the issue of development postponed after condolence motion
वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक बुधवार को शहर की बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए बुलाई गई थी। बैठक में बांड का मसौदा, दूषित पेयजल, सीवेज व शाही नाले पर कब्जा व सफाई के मुद्दे पर चर्चा होनी थी लेकिन बैठक शुरू होते ही शोक प्रस्ताव के बाद सदन स्थगित कर दी गई। अब नगरीय विकास के मुद्दे पर 15 सितंबर को बैठक होगी।
विज्ञापन

बुधवार को टाउनहाल में नगर निगम के सदन की बैठक में कोरम पूरा होते ही उपसभापति नरसिंह दास ने शहर की दूषित पेयजल आपूर्ति व शाही नाले पर कब्जे का मुद्दा उठाया। जब नरसिंह दास ने जनहित और नगरीय अव्यवस्थाओं के मुद्दे को सदन के पटल पर रखना शुरू किया तो बीच में ही अध्यक्ष महापौर मृदुला जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन का प्रसंग छेड़ दिया। मेयर द्वारा पूर्व सीएम के निधन का प्रसंग रखते ही पार्षद राजेश यादव चल्लू ने शोक प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके कारण सदन की बैठक स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed