फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meeting between Nishank and Vice-Chancellor Sharma regarding the global expansion of Sanskrit

Varanasi News: संस्कृत के वैश्विक विस्तार पर निशंक और कुलपति शर्मा की भेंट

Sat, 12 Sep 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meeting between Nishank and Vice-Chancellor Sharma regarding the global expansion of Sanskrit
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से शुक्रवार को सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रसार पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य देववाणी संस्कृत को नई गति देना था। चर्चा में संस्कृत को जनजीवन से जोड़ कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के विभिन्न आयामों पर विचार हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित लोक विद्या विमर्श और लोकमता गंगा की प्रतियां भी भेंट कीं। वार्ता में संस्कृत के प्राचीन ग्रंथों के शोध, संरक्षण और पुनर्पाठ पर विशेष बल दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि संस्कृत के ज्ञान-विस्तार से भारतीय ज्ञान-परम्परा सुदृढ़ होगी। उन्होंने शोध, अनुवाद, आधुनिक तकनीक और जनसहभागिता से संस्कृत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि संस्कृत को जनभावना से जोड़ कर अंतरराष्ट्रीय क्षितिज तक पहुंचाने का समग्र कार्य-मानचित्र बनेगा। उन्होंने संस्कृत को भारत की आत्मा और भारतीय ज्ञान-परम्परा की अक्षय धारा बताया। कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस धारा को विश्वविद्यालयों की सीमाओं से आगे जनभावना से जोड़ा जाना चाहिए। इसका ज्ञान-वैभव विश्व के समक्ष नई दृष्टि और आधुनिक माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने एक समग्र कार्य-मानचित्र तैयार करने की बात कही। यह कार्य-मानचित्र संस्कृत, संस्कृति और भारतीय ज्ञान-परम्परा के सभी आयामों को लोकजीवन, युवा पीढ़ी, आधुनिक शिक्षा, शोध और तकनीक से जोड़ेगा। दोनों के मध्य हुई चर्चा को शीघ्र ही ठोस कार्ययोजनाओं में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed