फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical students' classes will run in Regional Eye Institute

क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चलेंगी मेडिकल छात्रों की कक्षाएं

Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Medical students' classes will run in Regional Eye Institute
आईएमएस बीएचयू के नेत्र रोग विभाग के मेडिकल छात्रों की कक्षाएं क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चलाई जाएंगी। इसके लिए संस्थान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। अगस्त के पहले सप्ताह से यहां पीजी की कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी, लेकिन आने वाले दिनों में यूजी के छात्रों की क्लास भी चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के पांचवीं मंजिल में क्लास रूम, सेमिनार रूम के साथ ही लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जहां छात्रों को हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग की सुविधा भी मिलेगी। विश्वविद्यालय में करीब 45 करोड़ की लागत से बने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद अब यहां सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। जांच के साथ ही कुछ मरीजों को भर्ती भी किया जाने लगा है। इसके साथ ही अब यहां कक्षाएं चलाए जाने की तैयारी भी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संस्थान के निदेशक प्रो. एमके सिंह, डॉ. दीपक मिश्रा ने संस्थान पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें सेमिनार रूम, लेक्चर थिएटर, लाइब्रेरी आदि को देखा। लाइब्रेरी में छात्रों की सुविधा के लिए फिक्सड चेयर, टेबल आदि तो लग गया है, इंटरनेट नेटवर्किंग का काम भी तेजी से चल रहा है। साथ ही ऑपरेशन संबंधी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल के छात्रों की कक्षाएं अब तक पुरानी बिल्डिंग में चलती थीं। अब संस्थान के बन जाने के बाद सभी कक्षाएं यहीं पर चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई हैं। लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ भी छात्र उठा सकेंगे।
- प्रो. एमके सिंह, निदेशक, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed