{"_id":"60bbafbb8ebc3ea5ed27f39d","slug":"medical-representative-died-throat-by-chinese-manjha-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: खतरनाक चीनी मांझे ने छीनी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की जिंदगी, गले में फंसकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: खतरनाक चीनी मांझे ने छीनी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की जिंदगी, गले में फंसकर दर्दनाक मौत
Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM IST
सार
काम के सिलसिले से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अपनी बाइक से चौकाघाट की तरफ जा रहा था। इस दौरान फ्लाईओवर के ऊपर कहीं से चीनी मांझा आकर गले में फंस गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
वाराणसी में चौकाघाट फ्लाईओवर पर शनिवार शाम चीनी मांझे की जद में आकर बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार औराई निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, तभी सामने अचानक से आए चीनी मांझे से गला रेत गया।
विज्ञापन
मिर्जापुर के औराई स्थित शुकुलपुरा निवासी आकाश शुक्ला(30) एक दवा की कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत था। दवा के काम के सिलसिले में आकाश अपनी बाइक से चौकाघाट की तरफ जा रहा था। पूर्व गाजीपुर स्टैंड के पास फ्लाईओवर के ऊपर कहीं से चीनी मांझा आकर आकाश के गले में फंस गया।
विज्ञापन
हेलमेट पहनने के बावजूद जानलेवा मांझा गले को रेतकर पार हो गया। लहूलुहान हाल में आकाश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। आनन-फानन राहगीरों की सहायता से लहूलुहान युवक को चेतगंज पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन