फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical officer cheated of lakh, did not even get a flat

Varanasi News: मेडिकल अफसर से 20 लाख की ठगी, फ्लैट भी नहीं मिला

Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medical officer cheated of lakh, did not even get a flat
शिवपुर। थ्री बीएचके फ्लैट देने की बात कहकर मेडिकल अफसर से 20 लाख रुपये लेने और फ्लैट नहीं देने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुर्गा एसोसिएट के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पांडेयपुर निवासी डॉ. सुदर्शन जैसवार सरकारी अस्पताल में मेडिकल अफसर हैं। शिकायत के मुताबिक, नौ महीने पहले उनकी मुलाकात लक्ष्मणपुर निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह से हुई थी। दुर्गा प्रसाद ने शिवपुर-सारनाथ क्षेत्र के शिवपुर में प्लॉट पर बीएचके फ्लैट बनाकर देने का भरोसा दिया था। डॉक्टर का आरोप है कि फ्लैट के निर्माण के लिए उन्होंने बैंक से 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया और पूरी रकम आरोपी को दे दी। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो फ्लैट बनाकर दिया और न ही शर्तें पूरी कीं। समय बीतने के बाद डॉक्टर ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपी ने साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में डॉक्टर ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों और लेनदेन से संबंधित दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article