फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Measles yellow alert issued in districts around Varanasi

Varanasi News: वाराणसी के आसपास जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी

Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Measles yellow alert issued in districts around Varanasi
वाराणसी। जिले में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। सुबह छह बजे से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट के आसपास दृश्यता महज 200 मीटर ही रही। वहीं शाम छह बजते ही फिर से धुंध और कोहरा छा गया। रात 9 बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए बनारस के आसपास जौनपुर और गाजीपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आजमगढ़ और मऊ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बनारस का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश में संभावित पुरवा हवाओं में कमी आई है। वहीं, बादल भी छा सकते हैं। आगामी 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं बनारस के आसपास जिलों में दो दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। उसके बाद के 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed