फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor planted in Kardameshwar temple

Varanasi News: कर्दमेश्वर मंदिर में मेयर ने लगाए पौधे

Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mayor planted in Kardameshwar temple
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कंदवा के कर्दमेश्वर मंदिर में पौधराेपण किया। उन्होंने पीपल, पाकड़ नीम, मोलश्री, गोल्ड मोहर के पौधे लगाए। मेयर ने कहा कि हर नागरिक अपनी मां के नाम से एक पौधा रोपे और उसका पालन-पोषण करे। नगर निगम की ओर से इस साल 20 हजार पेड़, ट्रीगार्ड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। मेयर ने वाराणसी के नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, स्वंयसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से अपील है कि वे इस अभियान को आगे बढ़ाएं। इसके लिए वे नगर निगम के उद्यान विभाग में संपर्क कर सकते हैं। पौधरोपण के अवसर पर विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जोनल अधिकारी इंद्र विजय सिंह यादव, क्षेत्रीय पार्षद, उद्यान अधीक्षक डाॅ. वीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed