{"_id":"61b32d1498646918c077a949","slug":"mayor-mridula-jaiswal-launched-cleanliness-drive-in-kaal-bhairav-area-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मेयर मृदुला जायसवाल ने चलाया सफाई अभियान, काल भैरव क्षेत्र में लगाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मेयर मृदुला जायसवाल ने चलाया सफाई अभियान, काल भैरव क्षेत्र में लगाई झाड़ू
Fri, 10 Dec 2021 04:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 10 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
काल भैरव क्षेत्र में लगाई झाड़ू।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर वाराणसी की मेयर मृदुला जायसवाल ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
मृदुला जायसवाल ने काल भैरव वार्ड में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को और बल प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने काल भैरव मंदिर से गोलघर तक सफाई कराई। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों और आसपास के नागरिकों को आवागमन में समस्याएं होती हैं। समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने मैदागिन स्थित टाउनहॉल परिसर में महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा को साफ करके माल्यार्पण किया।